गुजरात किसानों के लिए चौंकाने वाली खबर! Smartphone Sahay Yojana Gujarat 2025 से पाएं ₹6000 की मदद

योजना क्या है?

गुजरात सरकार द्वारा चलाई गई Smartphone Sahay Yojana Gujarat 2025 एक डिजिटल Initiative है, जिसके तहत राज्य के किसानों को स्मार्टफोन खरीदने पर 40% या अधिकतम ₹6,000 की सहायता दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी आधुनिक जानकारी, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं तक पहुँच बनाने में मदद करना है 

Smartphone Sahay Yojana Gujarat 2025

योजना के लाभ:

  • ₹15,000 तक के स्मार्टफोन पर ₹6,000 तक की वित्तीय सहायता
  • सहायता राशि सीधे किसान के बैंक खाते में Transfer की जाती है।
  • डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और कृषि उत्पादकता में सुधार का अवसर।

आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड की कॉपी
  • जमीन के मालिकाना हक का दस्तावेज (8-A फॉर्म)
  • स्मार्टफोन का GST बिल और IMEI नंबर
  • बैंक खाते की पासबुक या रद्द चेक।

पात्रता और नियम:

  • आवेदक गुजरात का मूल निवासी और किसान होना चाहिए।
  • एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति लाभ उठा सकता है।
  • आवेदन के बाद 15 दिनों के भीतर स्मार्टफोन खरीदना अनिवार्य है 

आवेदन प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक पोर्टल ikhedut.gujarat.gov.in पर जाएँ।
  2. “Smartphone Sahay Yojana” के Option पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. आवेदन की प्रिंट निकालकर Gram Sevak या तालुका अधिकारी को जमा करें 

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • आवेदन शुरू: 24 अप्रैल 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2025 

Leave a Comment

WhatsApp WhatsApp Telegram Telegram